ACS एस सिद्धार्थ के इस फरमान से सरकारी स्कूल के हेडमास्टरों ने पकड़ लिया अपना माथा

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस सिद्धार्थ ने प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल प्लस टू तक के स्कूलों का लेकर बड़ा आदेश दिया है। अब सभी स्कूलों के गेट नौ बजे बंद हो जाएंगे। सुबह बच्चों को इससे पहले प्रवेश करना होगा। स्कूल के गेट छुट्टी होने पर चार बजे बाद ही खुलेंगे। यदि स्कूल ड्रेस में कोई विद्यार्थी बाहर घूमते पाए जाएंगे तो उस स्कूल के हेडमास्टर दोषी होंगे और उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग के अनुसार प्रायः देखा जा रहा है कि स्कूल सुबह नौ बजे खुलते हैं और विद्यार्थी दस बजे या उसके बाद तक स्कूल आते रहते हैं। स्कूलों से आम शिकायत यह भी मिली है कि स्कूल आने के बाद विद्यार्थी घर भाग जाते हैं। अब ऐसा नहीं होगा।

अब स्कूलों के हेडमास्टर को निर्देशित किया गया है कि बच्चे सुबह नौ तक स्कूल आ जाएं, यह स्कूल के हेडमास्टर को सुनिश्चित करना है। 9 बजे स्कूल का गेट बंद कर दिया जाए और शाम 4 बजे छुट्टी होने तक गेट को बंद रखा जाए। यदि कोई छात्र-छात्रा स्कूल के समय में स्कूल ड्रेस में स्कूल के बाहर घूमते पाया गया तो उस स्कूल के हेडमास्टर या प्रभारी टीचर पर कड़ी कार्रवाई होगी।

इसके आलावे प्राइमरी से हाई स्कूल स्तर के सभी स्कूलों को वर्ग के हिसाब से खेल किट मुहैया कराई गई है। लंच के समय हेडमास्टरों को स्कूल कैम्पस में सभी छात्र-छात्राओं के लिए इंडोर गेम खेलने की व्यवस्था सुनिश्चित करना होगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध