Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    मातम में बदलीं शादी की खुशियाँ: दूल्हा-दुल्हन की कार ने मासूम को कुचला

    हिलसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के भोभी गांव के पास अहले सुबह हुई एक दर्दनाक सड़क हादसे से शादी की खुशियाँ मातम में बदल गया। पटना से आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार वर्षीय धीरज कुमार को कुचल दिया। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में दूल्हा और दुल्हन सवार थे। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

    मृतक बच्चा पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के बीर गांव निवासी मनीष बिंद का पुत्र था। वह अपने परिवार के साथ भोभी गांव अपनी फूफेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे विदाई की रस्म चल रही थी। परिवार के सभी सदस्य सड़क किनारे खड़े थे और धीरज भी वहीं मौजूद था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार में दूल्हा-दुल्हन सवार थे, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया है। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    सूचना मिलते ही नगरनौसा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल धीरज को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    शादी के उत्सव के बीच हुई यह हृदयविदारक दुर्घटना इस बात की गंभीर चेतावनी है कि तेज रफ्तार वाहन कैसे किसी का जीवन पल भर में छीन सकते हैं। प्रशासन को चाहिए कि ग्रामीण इलाकों में तेज गति से चलने वाले वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण रखा जाए। ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें