अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

सुबह तक सोता रहा पूरा परिवार, उधर लाखों की संपति उड़ा ले गए चोर

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र के ग्राम बेलदारीपर में एक परिवार घर के अंदर सोता रहा और चोर अपना कार्य करते हुए चोरी की घटना का अंजाम दे फरार हो गए।

मिली जानकारी अनुसार गुरुवार की रात बेलदारीपर निवासी रबिन्द्र प्रसाद के घर में चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।

जब सुबह जागे तो घर के मुख्य दरवाजे टूटे थे और घर की पूरी सामग्री बिखरी पड़ी थी। कमरे से बक्से गायब थे। तब अहसास हुआ कि चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है। कुछ देर बाद पता चला कि बक्से गांव के पश्चिम दिशा में फेंके पड़े हैं।

पीड़ित रबिन्द्र प्रसाद ने बताया कि मेरी पत्नी रेणु देवी जीविका समूह के भीओ सचिव हैं, जो समूह के सदस्यों बीच स्वरोजगार हेतु ऋण राशि वितरण कार्य करती है।

पीड़ित ने यह भी बताया कि घर में रखे सोने के आभूषण जिसकी कीमत 2.5 लाख रुपए, चांदी के आभूषण की कीमत करीब एक लाख रुपए और बर्तन जिसकी कीमत 40 हजार और नगद 5 हजार रुपये चोर चोरी कर ले गए। इस प्रकार कुल मिलाकर करीब चार लाख रुपये मूल्य की सामग्री पर हाथ साफ कर डाला।

इसके बाद पीड़ित ने बेन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध मालूम पड़ता है। जांच पड़ताल की जा रही है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future