नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

सांप काटने से महिला की मौत, जहर देकर हत्या की दर्ज हुई प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस

करायपरसुराय (नालंदा दर्पण)। चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पार बिगहा गांव में बीती रात एक महिला को सांप ने डस लिया, जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाया गया। लेकिन, यहां डयूटी पर तैनात डॉ. श्रवण कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की पहचान पार बिगहा गांव निवासी राजेश कुमार के 22 वर्षीया पत्नी बबली कुमारी के रूप में की गयी है।

चिकसौरा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि एक तरफ पुलिस जहां शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी थी, वहीं उस दौरान मायके के लोग अनुमंडलीय अस्पताल में जमकर हंगामा कर रहे थे, जिन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया गया।

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि बबली कुमारी को जहर देकर उसकी हत्या की गयी है। शिक्षक राजेश ने तीन साल पहले जहानाबाद जिला अंतर्गत ओकरी थाना के जगदारी गांव की बबली कुमारी से प्रेम विवाह किया था।

फिलहाल चिकसौरा थाना पुलिस मायके के परिजन द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है। मौत का कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सांप काटने से हुई मौत या जहर देकर हुई हत्या, दोनों पहलु पर जांच कर रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा