Monday, February 16, 2026
अन्य

    वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे मुख्य अतिथि

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। मगध साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी राजगीर 11 नवंबर को वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के शुभारंभ का गवाह बनेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।  वहीं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगी। जिसमें स्थानीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

    राजगीर शहर में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त तैयारियां हो रही हैं। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें अपने प्रदर्शन को निखारने के लिए लगातार प्रैक्टिस कर रही हैं। इसके साथ ही प्रशासन के अधिकारी टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।

    राजगीर शहर को इस बड़े आयोजन के लिए दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। सरकारी भवनों, रेलवे ओवरब्रिज और अन्य स्थलों पर थ्री डी पेंटिंग्स बनाई जा रही हैं। इसमें राजगीर की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की झलक दिखाई देगी। भगवान बुद्ध, तीर्थंकर महावीर, प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय और वन्यजीवों को प्राथमिकता देते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों को सजीव चित्रों से सजाया गया है।

    इस आयोजन को लेकर स्थानीय जनता और पर्यटकों में भी भारी उत्साह है। टूर्नामेंट के टिकटों के लिए लोग भारी मांग कर रहे हैं। लेकिन टिकट हासिल करना आसान नहीं हो रहा है। यह पहली बार है कि भगवान बुद्ध और महावीर की कर्मभूमि में इस तरह का भव्य अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन हो रहा है। इससे स्थानीय लोग बेहद गर्वित हैं।

    सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन ने चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। जिसमें खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, खेल परिसर और होटल परिसर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। हॉकी इंडिया की वीमेंस टीम और टूर्नामेंट के आयोजक भी राजगीर पहुंच चुके हैं। खिलाड़ियों को नालंदा विश्वविद्यालय के अतिथि शाला में ठहराया गया है।  यहां वे अपनी प्रैक्टिस जारी रखेंगे। इसके बाद वे गया और बोधगया के होटलों में शिफ्ट करेंगे।

    इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए 24 समितियों का गठन किया गया है। हर समिति के संयोजक अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को युद्धस्तर पर पूरा करने में लगे हैं। ताकि यह आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन सके। राजगीर की सड़कों से लेकर होटलों तक, हर कोना बिजली की लरियों और झालरों से जगमगा रहा है। जिससे यह आयोजन एक भव्य खेल महोत्सव का रूप ले रहा है।

    अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 11 नवंबर को इस आयोजन का उद्घाटन कितना शानदार होता है और यह टूर्नामेंट राजगीर के इतिहास में किस तरह से दर्ज होता है।

    [web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!