अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      तीज-त्योहार के मौके पर महिलाओं से यूं चहके बाजार

       बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण) तीज-त्योहार को लेकर बिहार शरीफ के बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गई सुहागन महिलाएं साड़ी कपड़े से लेकर श्रृंगार की सामानों की खरीदारी करती देखी गई।

      शहर के पुलपर, आलमगंज चौक, भरावपर जैसे बाजार क्षेत्रों में खरीदारी करने वाली महिलाओं की खासी भीड़ रही। खरीदारी कर रही महिलाएं काफी खुश दिखीं।

      महिलाएं अपने पति के दीर्घायु होने की कामना को लेकर इस पर्व को करती हैं। खासकर नव विवाहित महिलाओं में तीज के प्रति ज्यादा उत्साह देखा गया। इधर खरीदारों की भीड़ देखकर दुकानदार भी काफी खुश दिखाई दे रहे।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!