अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      बेन में युवक की मौत तो सिलाव में 2 गाय चढ़ी भेंट

      नालंदा दर्पण। बेन थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी। वहीं सिलाव थाना क्षेत्र में दो गाय करंट की चपेट में आकर मर गयी।

      बेन थाना क्षेत्र के गंगटी गांव में मंगलवार की रात एक घर में पूजा थी। पूजा के बाद अर्जुन राम का 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार बर्तन साफ कर रहा था।

      इसी दौरान लंबी सी छोलनी अर्थिंग के तार से सट गयी। तार के संपर्क में आकर संतोष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। लोग अर्थिंग के तार में करंट आने पर हैरानी जता रहे हैं।

      ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी कोई अधिकारी झांकने नहीं आया। संतोष की दो पुत्री व एक पुत्र है। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

      दूसरी घटना सिलाव थाना क्षेत्र के मितमा गांव में हुई। अजय राम की दो दुधारू गाय गांव में स्कूल के पास चर रही थी। मवेशी एक खेत में चले गये।

      खेत से होकर बिजली का तार गुजरा था। उसी तार के संपर्क में आकर दोनों गायों की मौत हो गयी। पशुपालक ने करीब सवा लाख रुपये क्षति का अंदेशा जताया है।

      उन्होंने डीएम से बिजली विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा करने व मुआवजा दिये जाने की मांग की है।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!