Rajgir International Airport: हवाई अड्डा निर्माण को लेकर किसानों का ऐलान- जान देंगे, जमीन नहींं

राजगीर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला के राजगीर प्रखण्ड अंतर्गत मेयार पंचायत के मेयार गांव में इंटरनेशनल हवाई अड्डा निर्माण को लेकर (Rajgir International Airport) किसानों की एक महती बैठक हुई। इस बैठक में शामिल किसानों ने मेयार मौजा में प्रस्तावित हवाई अड्डा के लिए जमीन लेने का जोरदार विरोध किया। किसानों ने कहा कि हमलोग जान दे देंगे, लेकिन जमीन किसी कीमत पर नहीं देंगे।

किसानों का कहना है कि प्रस्तावित हवाई अड्डा के लिए 75 फीसदी से अधिक जमीन मेयार मौजा के किसानों की ली जा रही है। यहां के किसानों की जीविका का आधार कृषि है। यदि मेयार मौजा में हवाई अड्डा बनेगा तो यहां के अधिकांश किसान भूमिहीन हो जायेंगे। जीवन जीना उनके लिये मुश्किल से कम नहीं होगा। इसीलिए प्रस्तावित हवाई अड्डा के लिए जमीन नहीं देने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्हें जो भी कीमत चुकानी पड़ेगी, उसके लिए ग्रामीण तैयार हैं।

उनका कहना है कि मेयार मौजा की जमीन हवाई अड्डा के लिए लिया जायेगा, तब यहां के किसान भूखे मर जायेंगे। उनके पास जीवन यापन का कोई दूसरा साधन नहीं है। वे किसी कीमत पर जमीन नहीं देंगे।

किसानों का यह भी कहना है कि जिस इलाके की जमीन का चयन किया गया है। वह काफी उपजाऊ और पारंपरिक जलस्रोत भी है। जलस्रोत पर किसी तरह का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध है। यदि किसानों की गुहार को शासन-प्रशासन द्वारा नहीं सुना गया, तो किसान मजबूरी में न्यायालय की शरण लेंगे।

बता दें कि मेयार गांव में सभी वर्ग के किसान, मजदूर, पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित लोग अधिक संख्या में रहते हैं। खेती ही उनके जीविका का मुख्य साधन है। यदि सरकार जमीन ले लेगी, तो उनके पास जीने का कोई साधन नहीं बचेगा। यहां के किसान भूख से तड़प कर मरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई लिखाई, बड़े बुजुर्गों का दवा दारू मुश्किल हो जायेगा।

इस बैठक में नीरज कुमार सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य फूलवा देवी, मृत्युंजय कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह अगम सिंह, वार्ड सदस्य अरविंद कुमार, पंकज वर्मा, शिवकुमार प्रसाद, निरंजन कुमार केसरी, जितेन्द्र प्रसाद, दिनेश सिंह, अरुण कुमार, अवधेश सिंह, बृजनंदन साव, बृजनंदन प्रसाद, उपेंद्र यादव, अनिल राम, पन्नालाल रावत, राजेश पासवान, रविकांत कुमार, मुरारी पांडेय, अखिलेश कुमार, सहित अन्य किसान शामिल हुए।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker