Thursday, February 12, 2026
अन्य

    स्टेज पर डांसर की मांग में सिंदूर भरकर फरार हुआ युवक, लड़की बोली- अब मैं उसकी पत्नी !

    हिलसा (नालंदा दर्पण)। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक स्टेज पर चढ़कर डांसर की मांग में सिंदूर भर देता है और फिर अचानक गायब हो जाता है। यह मामला नालंदा के हिलसा नगर से जुड़ा बताया जा रहा है। युवक की पहचान हिलसा निवासी केके यादव उर्फ गुलशन के रूप में हुई है। वहीं डांसर युवती का नाम पारो आरती बताया जा रहा है, जो मूल रूप से पटना की रहने वाली है।

    इस अजीबोगरीब घटना के बाद डांसर पारो कहना है कि वह अब गुलशन की पत्नी बन चुकी है और उसी के घर में रहने का फैसला कर चुकी है। पारो के मुताबिक वसंत पंचमी के दिन गुलशन अचानक स्टेज पर चढ़ा और मेरी मांग में सिंदूर भर दिया। मैं उसे जानती तक नहीं थी। वह शराब के नशे में था। लेकिन अब जब उसने यह कदम उठाया है तो मैं उसी के साथ रहूंगी।

    पारो ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद से उसके घरवालों ने उससे नाता तोड़ लिया है। मेरे ऑर्केस्ट्रा में डांस करने को लेकर पहले ही मेरे घरवाले मुझसे नाराज थे। लेकिन जब यह वीडियो वायरल हुआ तो उन्होंने मुझे पूरी तरह ठुकरा दिया। अब मैं कहां जाऊं? इसलिए मैं गुलशन के घर जाऊंगी, क्योंकि अब वही मेरा सबकुछ है।

    इस घटना के बाद से गुलशन लापता है। पारो ने बताया कि शुरुआत में वह उससे फोन और मैसेज पर बात करता था। लेकिन जब से वीडियो वायरल हुआ, उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। अब किसी को नहीं पता कि वह कहां है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि पारो काले रंग की ड्रेस में डांस कर रही थी। तभी जींस और टी-शर्ट पहने गुलशन स्टेज पर चढ़ता है। वह अचानक पारो के पास जाकर उसकी मांग में सिंदूर भर देता है। पारो पहले हल्का विरोध करती है। लेकिन फिर मुस्कुराने लगती है। इसके बाद गुलशन स्टेज पर ही किसी से सफेद गमछा लेकर पारो के सिर को चुनरी की तरह ढंक देता है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि गुलशन हिलसा का ही रहने वाला है और वह ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। क्योंकि लड़की ने खुद को उसकी पत्नी घोषित कर दिया है और उसके घर जाने की जिद कर रही है।

    इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में देख रहे हैं तो कुछ इसे गलत और गैरकानूनी बता रहे हैं। वहीं पारो के बयान के बाद मामला और ज्यादा पेचीदा हो गया है।

    अब देखने वाली बात यह होगी कि गुलशन सामने आता है या नहीं और यह पूरा मामला किस दिशा में जाता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गुलशन के घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future