तकनीकनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफसमस्या

नालंदा जिले में प्रायः आधार सेंटर बंद, लाभुकों को हो रही भारी परेशानी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित आधार सेंटरों के बंद होने से लाखों लाभुकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां दर्जन भर आधार सेंटर तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े हैं, जबकि एक आधार सेंटर को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। परिणामस्वरूप राशन कार्डधारी, पेंशनधारी और आंगनबाड़ी में नामांकित बच्चों के अभिभावकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बिहारशरीफ सदर प्रखंड में पोस्ट ऑफिस के अलावा कहीं भी आधार सेंटर चालू नहीं है। अन्य प्रमुख कार्यालय जैसे डीआरडीए कार्यालय, सदर प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय और नगर निगम में आधार सेंटर हैं, लेकिन ये सभी सेंटर लंबे समय से बंद पड़े हैं। कुछ सेंटर तो एक महीने से भी ज्यादा समय से बंद हैं। जिससे लाभुकों के लिए अपने आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठाना मुश्किल हो गया है।

इन बंद सेंटरों से सबसे अधिक परेशानी राशन कार्डधारी लाभुकों को हो रही है। वे अपनी निर्धारित अवधि के भीतर राशन कार्ड में अपने बच्चों के आधार के साथ नाम जोड़ने में असमर्थ हैं। जिसके कारण उन्हें योजना से वंचित होने का डर सता रहा है। प्रतिदिन डीआरडीए कार्यालय में दर्जनों लाभुक पहुंचते हैं और वे आधार सेंटर के चालू होने की जानकारी हासिल करने के लिए दर-दर भटकते हैं।

इस समस्या को लेकर जब जिला समन्वयक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि आधार सेंटरों में आईडी और पासवर्ड में तकनीकी खराबी आई है। जिसके कारण सेंटर बंद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित कंपनी को इस समस्या के समाधान के लिए ईमेल भेजा गया है। लेकिन फिलहाल कोई हल नहीं निकल पाया है।

फिलहाल, इस स्थिति में जिले के लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं और अधिकारी भी इस समस्या के समाधान के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रहे हैं। हालांकि यह देखना होगा कि तकनीकी समस्याओं को कब तक हल किया जा सकेगा और कब तक आम लोगों को सुविधाएं पुनः उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future