अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

बेनः होली में बदमाशों के हौसले बुलंद, महिला की कर दी पिटाई, 6 पियक्कड़ धराए

बेन (नालंदा दर्पण)।  बेन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। अमियां विगहा गाँव में बदमाशों ने एक दंपत्ति पर हमला कर दिया, जहाँ हमलावरों ने महिला के साथ परिवार के अन्य सदस्यों पर लाठी डंडे बरसाये।

बताया जा रहा है कि इस हमले में एक कौशल्या देवी नाम की महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए बेन अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जानें की सलाह दी।

दरअसल यह घटना डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुई। पीड़ित महिला ने जब इसका विरोध किया तो बदमाश लोग मारपीट करने के लिए टूट पड़े।

पीड़ित ने बताया कि बुधवार की रात में भी घर पर चढ़कर बदमाश लोग गालीगलौज व धमकी दी है। मारपीट करने वालों में उमेश लाल, पिन्टू कुमार, रमेश राम, मसूदन राम, सुलेखा देवी, लक्ष्मण प्रसाद, अजय प्रसाद आदि शामिल है।

महिला ने यह भी बताया कि बदमाशों ने कहा कि अगर पुलिस को सूचना दिया तो अंजाम बुरा होगा। जिसकी शिकायत पीड़ित कौशल्या देवी ने बेन थाना पहुंच शिकायत की है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कार्रवाई की जाएगी।

छिटपुट वारदातों के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ रंगों का त्योहार होली

बेन। छिटपुट वारदातों के बीच रंगों का त्योहार होली सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न हो गया। होली को ले ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल कायम रहा। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी।

ऐसे तो होलिकादहन के बाद से हीं रंग व अबीर का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो बुधवार की देर रात तक जारी रहा। हालांकि सोमवार की देर रात होलिका दहन किए जानें के बाद से हीं लोगों में रंग व गुलाल से लोग सराबोर दिखने लगे।

वहीं थाने की पुलिस इस त्योहार को संपन्न कराने के लिए तत्पर दिखी। सभी थानें के थानेदार को ये साफ तौर पर निर्देश दिए गए थे कि होली में लफंगों व पियक्कड़ों पर विशेष नजर रखें। चारों तरफ खुशनुमा माहौल कायम था।

इस त्योहार को लेकर बच्चे व नवयुवकों में तो उत्साह था हीं साथ में बूढ़े लोग भी खासे उत्साहित थे। कुल मिलाकर छिटपुट घटनाओं के साथ पूरे प्रखंड क्षेत्र में यह त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले 6 पियक्कड़ को बेन पुलिस ने गिया गिरफ्तार

बेन। रंगों का त्योहार होली के मौके पर बेन पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर से शराब के नशे में छ: शराबियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में पुलिस ने शराब के नशे में हुड़दंग मचाने के आरोप में तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय पासवान, उमेश पासवान दोनों बाप बेटे बताए जाते हैं तथा अधीन रजक पिता नन्दू रजक के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि उपरोक्त सभी लोग रात के समय शराब पीकर गांव में हुड़दंग मचा रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने बेन बाजार से तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान शम्भू कुमार पिता अर्जुन प्रसाद, पंकज कुमार पिता रामाशीष रविदास एवं गुड्डू कुमार पिता सुरेन्द्र पासवान के रूप में की गई है।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले छ: आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker