अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      बेनः अफीम की खेती का SHO ने लिया जायजा, CO के नेतृत्व में होगा नष्ट

      बेन (नालंदा दर्पण)। बेन पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कारवाई की है। मालूम हो कि पोस्ते की खेती से अफीम का कारोबार किया जाता है।

      थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में बड़े पैमाने पर पोस्ते की खेती की जा रही थी। जिसकी सूचना बेन पुलिस को मिलने पर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।

      इस मामले में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पोस्ते की खेती होने की सूचना मिली थी, जिसपर यह कारवाई की जा रही है।

      उन्होंने कहा कि कितने रकबा में पोस्ते की खेती की गई है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

      उन्होंने यह भी बताया कि अंचलाधिकारी को सूचना दी गई है। उनके नेतृत्व में इसे नष्ट किया जाएगा और इस कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!