Friday, February 13, 2026
अन्य

    गोतिया विवाद में हुई फायरिंग-गोलीबारी को चुनावी रंग देने का प्रयास

    नालंदा दर्पण डेस्क। नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कखड़ा गांव में आपसी गोतिया भाई के बीच पुराने रास्ता विवाद को लेकर हुई गोलीबारी और रोड़ेबाजी की घटना हुई है। पुलिस ने चुनावी रंजिश में हुई वारदात की खबर को खारिज कर दिया है।

    नालंदा पुलिस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X पर लिखा है कि चुनाव संबंधी रंजिश के नाम पर कुछ मीडिया के साथी खबर चला रहा हैं। परवलपुर थाना में हुई घटना को बिना पुलिस का पक्ष जाने या घटनास्थल पर गए चुनावी घटना के रूप में चलाया गया। आज भी एक मीडिया साथी नूरसराय की मारपीट की एक घटना को चला रहे हैं।

    दरअसल, कखड़ा गांव में एक पीड़ित परिवार के हवाले से खबर सामने आई है कि एक परिवार के द्वारा मतदान के दिन जदयू को वोट दिया था, लेकिन महागठबंधन के लोगों के द्वारा तीन तारा को वोट देने का दबाव बनाया गया था। तीन तारा को वोट नहीं देने के करण अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। इसी बात से गुस्साए दर्जनों की संख्या में बदमाशों ने घर पर चढ़कर जमकर रोड़ेबाजी और गोलीबारी की। इस दौरान बदमाशों ने दो मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त किया।

    वहीं नूरसराय थानाध्यक्ष के अनुसार घटना रास्ते को विवाद को लेकर दो गोतिया के बीच हुआ है। फिलहाल इस मामले में 7 लोगों पर नामजद और 6 अज्ञात पर नूरसराय थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके घटनास्थल से दो मोटरसाइकिल और खोखा भी बरामद किया है। फिलहाल मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

    महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, तोड़फोड़, नर्स को छत से नीचे फेंका

    देखिए केके पाठक का उल्टा चश्मा, जारी हुआ हैरान करने वाला फरमान, अब क्या करेंगे लाखों छात्र

    गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्तौल-कारतूस समेत एक को पकड़ा

    भीषण गर्मी से बीपीएससी शिक्षिका और दो छात्र-छात्रा हुए बेहोश

    हिलसा नगर परिषद क्षेत्र में वोट वहिष्कार, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा