प्रशासननालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

बिहारशरीफ नगर निगम बोर्ड ने पारित किया 233.78 करोड़ का लाभकारी बजट

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर निगम बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तैयार किया गया बजट पारित कर दिया है, जो इस बार 233.78 करोड़ रुपये के लाभ का आकलन करता है। विशेष बैठक में इस बजट को मंजूरी दी गई। जिसमें कुल आय का अनुमान 167 करोड़ 12 लाख 63 हजार रुपये और व्यय का अनुमान 180 करोड़ 89 लाख 38 हजार रुपये है। हालांकि प्रारंभिक शेष राशि को जोड़ते हुए यह बजट 233 करोड़ 78 लाख रुपये के मुनाफे का बना है।

महापौर अनीता देवी ने बताया कि सदस्यों के सुझावों के अनुसार बजट में आवश्यक संशोधन किए गए हैं। इस बजट में खास तौर पर नाली-गली सुधार, प्रकाश व्यवस्था, मार्केट निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए खर्च की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही नगर निगम ने 15 अलग-अलग मदों से राजस्व प्राप्ति का अनुमान लगाया है, जिसमें नए वार्डों से भी राजस्व वसूली की योजना है।

नवीनतम रोड वर्गीकरण कार्य को भी पूरा किया गया है और अब होल्डिंग टैक्स की वसूली की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बैठक में उपमहापौर आईशा शाहिन, नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा, बोर्ड के सदस्य और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

बजट के मुख्य बिंदुओं में आय के प्रमुख स्रोत के रूप में केंद्र और राज्य सरकार की वित्तीय सहायता से 127 करोड़ 20 लाख रुपये की आय का अनुमान है। इसके अतिरिक्त संपत्ति कर से 10 करोड़, विज्ञापन से 12 लाख, मोबाइल टावर शुल्क से 10 लाख, प्रोफेशनल टैक्स से 2.50 करोड़ और अन्य स्रोतों से भी आय प्राप्त होने का अनुमान है।

इस वर्ष की सबसे बड़ी योजना शहरी गरीबों के लिए आधारभूत सेवाओं पर 120.56 करोड़ रुपये खर्च करने की है। इसके अलावा सड़क निर्माण, नाला निर्माण, मार्केट कम्प्लेक्स, सामुदायिक भवन और ओल्ड एज होम जैसे परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

निगम ने इस बार बजट में पूंजीगत व्यय के तहत 36.80 करोड़ रुपये सड़क एवं नाला निर्माण पर खर्च करने की योजना बनाई है। जबकि सफाई उपकरणों, जलापूर्ति परियोजनाओं, पार्किंग विकास, ई रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट और अन्य विकासात्मक कार्यों पर भी खर्च किए जाएंगे।

हिलसा नगर परिषद बजट बैठक में हंगामा, मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी पर लगे गंभीर आरोप

चंडी नगर पंचायत: विकास की नई उड़ान, आय 2 करोड़, बजट 80.22 करोड़ !

अब नगर निकाय क्षेत्रों में अवैध भवन निर्माण पर होगी सख्ती

Departmental connivance: राजगीर में बिना नक्शा पास धड़ल्ले से हो रहा भवन निर्माण

नालंदा के इन 2 स्कूलों में होगी अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future