Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    भैंसुर-भतीजा ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

    3 साल से बड़े भाइयों से उनका 5 बीघा खेत का विवाद चला आ रहा था। उक्त भूमि पर तीनों भाइयों ने जबरन कब्जा कर लिया था। पत्नी उसी खेत को देखने जा रही थी...

    नालंदा दर्पण डेस्क। भागन बिगहा ओपी के मूसेपुर गांव में भैंसुर और भतीजा ने लाठी से खेत देखने जा रही महिला को पीट-पीटकर मार डाला।

    चिकित्सकों की मानें तो महिला को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसके दोनों हाथ-पैर व पंजड़ी की हडि्डयां टूट चुकी थी। सिर में भी गंभीर चोट लगी। जिससे इलाज के दौरान उसकी जान गई।

    इस गंभीर वारदात को अंजाम दे हमलावर अंडरग्राउंड हो गए। 5 बीघा खेत के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। मृतका शर्मा यादव की 40 वर्षीया पत्नी सरिता देवी है। पति हत्या का आरोप बड़े भाई रामाश्रय, जितेंद्र, सत्येंद्र और उनके पुत्रों पर लगा रहे हैं। पति ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

    मृतका के पति के अनुसार 3 साल से बड़े भाइयों से उनका 5 बीघा खेत का विवाद चला आ रहा था। उक्त भूमि पर तीनों भाइयों ने जबरन कब्जा कर लिया था। पत्नी उसी खेत को देखने जा रही थी।

    उसी दौरान रास्ते में घात लगाए बड़े भाइयों और उनके पुत्रों ने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी को अधमरा कर दिया। लोगों के सहयोग से महिला को अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    हत्या की खबर मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां मृतका के परिजन ने पुलिस पर आरोप लगाया कि रुपया लेकर उनके खेत पर कब्जा करा दिया गया। गंभीर आरोप से पुलिस सकते में आ गई।

    3 कृषि कानून वापसी बाद किसान महासभा-भाकपा माले ने मनाया संविधान दिवस, निकाला मार्च

    जेजेबी ने रंगदारी मांगने के दोषी किशोर को दी 3 साल की सजा

    बड़ी लापरवाहीः सदर अस्पताल के डॉक्टर ने मरीज को चढ़ा दिया एचआइवी पॉजेटिव ब्लड !

    माधोपुर सुदामा चौक पर माँ काली-माँ अम्बे दुकान में लाखों की संदेहास्पद चोरी

    ले दारुः हरनौत में दारोगा-चौकीदार पुत्र गिरफ्तार, वहीं थरथरी में कारोबारी का बेड़ा पार !

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें