अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      बेन प्रखंड मुख्यालय बाजार मस्जिद रोड में जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी

      People are facing problems due to water logging in Ben Block Headquarters Bazar Masjid Road 1बेन (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के बेन प्रखंड मुख्यालय बाजार मस्जिद रोड में जलजमाव से वाहन चालकों एवं ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। यह स्थिति पिछले एक पखवारा से बनी हुई है।

      बेन प्रखंड के मरसुआ गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अरविंद प्रसाद उर्फ भोली बाबू ने इस समस्या की ओर नालंदा के डीएम एवं स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

      उन्होंने बताया कि बेन बाजार मस्जिद रोड में जो नाला का निर्माण कराया गया है, वह उंचा हो गया है, जबकि रोड नीचा हो गया है। जिसके कारण बेन बाजार मस्जिद रोड में जलजमाव की समस्या बनी है।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!