Saturday, February 14, 2026
अन्य

    बिजली की चिंगारी से 200 एकड़ में लगी गेहूँ की फसल राख

    कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। बिजली विभाग की लच्चर व्यवस्था का खामियाजा नालंदा जिले के किसान व्यापक पैमाने पर भुगत रह हैं। अब तक यहां हजारों बिगहा खेत में लगी रबी खासकर गेंहूं की फसल आग की भेंट चढ़ चुकी है।

    इधर ताजा खबर है कि कतरीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना गांव और नवादा जिला के कुटरी गांव के खंधा में गेंहू के खेत में लगी भाषण आग से लगभग दो सौ एकड़ में लगे गेंहू की फसल जलकर राख हो गया है।

    बता दें कि कटौना और कुटीर गांव नवादा और नालंदा का सीमावर्ती क्षेत्र में अवस्थित है। इसलिए दोनों गांवों के खेत भी आपस में सटा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सॉट सर्किट से निकली चिंगारी ने दोनों गांवों के तैयार गेंहू की फसल के खेत में आग लगा है।

    कहा जाता है कि ग्रामीणों ने अपने तरीके से आग बुझाने का अथक प्रयासों से आग पर काबू पाया है। सबसे अधिक फसल कि क्षति कटौना गांव निवासी भूवन रंजन सिन्हा, तथा नवादा जिला के वारसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटरी गांव निवासी सुरेश सिंह एवं अन्य लोगों को गेंहू की फसल खेत में जलकर राख हो जाने सी हुई है।

    हालांकि आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को फोन कर दी थी, लेकिन अग्निशमन दस्ता आने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया गया था। कई समाजसेवियों ने पीड़ित किसानों के लिए मुआवजा की मांग की है।

    TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

    ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

    दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

    पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

    अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!