Friday, February 13, 2026
अन्य

    Amazing: लापता युवक की बरामदगी के लिए सड़क जाम-आगजनी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, छोड़ा, फिर पकड़ा

    परवलपुर (नालंदा दर्पण)। परवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाना बिगहा गांव से पिछले 9 दिनों से (Amazing) एक 35 वर्षीय युवक लापता है। उसकी बरामदगी के लिए पुलिस प्रशासन पर खोजबीन में दबाव बनाने को लेकर उसके परिजनों-ग्रामीणों के द्वारा परवलपुर बाजार के बस स्टैंड के समीप बिहारशरीफ-एकंगरसराय मुख्य पथ को टायर जलाकर एवं बांस से घेरकर जाम कर दिया।

    इस जाम की वजह से सुबह कई घंटे तक यातायात अवरूद्ध रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद जाम को हटाया गया।

    जामस्थल पर बैठी गायब युवक की पत्नी सोनम देवी ने बताया कि परवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाना बिगहा गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद के पुत्र बबलू प्रसाद उर्फ गोरेलाल, जो उसके पति हैं, वे पिछले नौ दिनों से गायब हैं। उसके पति को परवलपुर बाजार निवासी राजकुमार चौधरी के पुत्र छोटे चौधरी घर से बुलाकर ले गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटे हैं।

    बकौल सोनम देवी, पुलिस को इसकी लिखित जानकारी दी गयी थी। पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन उसे छोड़ दिया गया। पुलिस द्वारा आरोपित को छोड़ने को लेकर वे लोग आक्रोशित हैं। क्योंकि आज सुबह आरोपित युवक उसके घर पर आकर गाली गलौज और जान से मारने की उल्टे धमकी देकर गया है। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं और अब उनका लालन-पालन कौन करेगा।

    इधर, परवलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह का कहना है कि कि आवेदन मिलने के बाद नामजद अभियुक्त को पूछताछ कर बांड भरवा कर यह कहकर छोड़ा गया था कि गायब युवक को खोजने में वह सहयोग करेगा। हालांकि सड़क जाम की घटना के बाद आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा