Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    Accident due to rain: मकान का छज्जा गिरा, दादी और पोता की दबकर मौत

    एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)। Accident due to rain: एकंगरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडी बिगघा गांव में रुक-रुककर हुई बारिश के बीच मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर दादी और पोता की अकाल मौत हो गई। मृतकों में डोमन मोची की 60 वर्षीय मां सोना देवी और 14 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार शामिल है।

    ग्रमीणों के अनुसार छज्जा गिरने की आवाज सुनकर आसपास के दौड़े तो देख कि दादी और पोता मलब के नीचे दबे पड़े हैं। फिर लोगों ने मलबा हटाया तो पाया कि पोती की मौत हो चुकी है और दादी गंभीर रुप से जख्मी है। जिसे अत्यंत नाजुक हालात में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से फौरन हायर सेंटर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

    पीड़ित डोमन मोची ने बताया कि रात को काफी गर्मी थी। जब सुबह आसमान हल्का साफ हुआ और तेज हवा की वजह से ठंड महसूस हुई तो दादी और पोता घर के दरवाजा पर आकर बैठ गए। उसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान घर का छज्जा दोनों के उपर गिर गया और दोनों उसके मलवे के नीचे दब गए।

    बकौल डोमन मोची, उसके बाद छज्जा गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मलबे में दबे दादी और पोता को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसके पुत्र की मौत हो गई थी और उसकी मां गंभीर रुप से जख्मी हो गई। जिसे ईलाज के लिए पटना पीएमसीएच ले गए, जहां थोड़ी देर बाद ही ईलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future