नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी है। जिससे गांव के साथ ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पति बच्चा नहीं होने से नाराज था। मृतका की पहचान गांव निवासी गंगाधर मांझी की पत्नी रंजु देवी के रूप में किया गया।

मृतिका की भतीजी तुलसी कुमारी ने बताया की मौसी और मौसा और वह साथ में दरियापुर से मोहिउद्दीनपुर आ रही थी कि गांव के पास रेलवे लाइन के निकट पहुंचते ही मौसा ने अचानक चाकू से मौसी पर ताबड़तोड़ वार करने लगे।
उस दौरान जब बचाने का प्रयास किया। जिससे मेरी उंगली कट गई। इसी दरमियान मृतका के पीठ पर दो चाकू के गहरे निशान देखने को मिले। जिसके कारण मृतिका रंजू कुमारी की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नगरनौसा थानाध्यक्ष नारद मुनि से घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया और साथी तुलसी कुमारी के बयान पर गंगाधर मांझी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही।



