Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    Bihar Sports Academy: विधायक श्रेयसी सिंह समेत राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ियों को सीएम ने दी बड़ी सम्मान राशि

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के राजगीर में बिहार खेल विश्वविद्यालय एवं राज्य खेल अकादमी (Bihar Sports Academy) के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के वैसे खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर बिहार का नाम रौशन किया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो और चेक राशि देकर सम्मानित किया।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों विधायक श्रेयसी सिंह को पेरिस ओलंपिक में सहभागिता के लिए 50 रुपए, आकाश कुमार को तलवारबाजी में एशियन गेम्स में सहभागिता के लिए 25 रुपए, सुधांशु शेखर को एशियन गेम्स में सेलिंग खेल में सहभागिता के लिए 25 रुपए, श्वेता शाही को एशियन गेम्स में रग्बी खेल में सहभागिता के लिए 25 रुपए, मो. शम्स आलम शेख को एशियन गेम्स के पारा स्विमिंग में सहभागिता के लिए 10 रुपए, चंदन कुमार सिंह को लान बॉल्स के लिए सीनियर एशियन चौंपियनशिप में स्वर्ण के लिए 37.50 रुपए, मो. जलालुद्दीन अंसारी को सीनियर एशियन चौंपियनशिप में पारा साइकलिंग में सहभागिता के लिए 15 रुपए, शशिभूषण कुमार, द्रोणाचार्य अवॉर्डी को कुश्ती खेल विद्या के लिए दो रुपए नकद पुरस्कार दिया गया।

    इसके अलावे राष्ट्रीय हॉकी टीम के खिलाड़ी सविता, बीचू देवी खरीबम, दीप ग्रेस इक्का, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, सुशीला चानू, निशा, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, वैष्णवी विठ्ठल, ललरेमसियामी, वंदना कटारिया, संगीता, दीपिका कुमारी एवं कोच हरेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा