Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    बाइक सवार ने बच्ची को गेहूं के खेत में पटककर लू ली इज्जत, गिरफ्तार

    इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक के द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने उस दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

    थानाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने बताया कि एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ एक मनचले युवक द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया था। परिजन द्वारा इसकी सूचना मिलते ही उस दुष्कर्मी युवक को 24 घंटा के अंदर गिरप्तार कर लिया है।

    उन्होंने बताया कि नाबालिग बच्ची घर से रस्सी लेकर खेत में काम कर रही अपनी मां के पास जा रही थी कि रास्ते में एक बाइक सवार युवक ने उसे रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। वहीं विरोध करने पर एक गेहूं खेत में पटक कर जमीन पर गिरा दिया और नाबालिक बच्ची संग जबरन दुष्कर्म किया।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान शोर सुनकर लोगों को आता देख बाइक सवार युवक तब भागने में सफल हो गया।  इस संबंध में पीड़ित बच्ची के परिजन के द्वारा थाना में दुष्कर्मी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्मी सुजीत कुमार को 24 घंटा के अंदर गिरप्तार कर लिया और पीडिता को मेडिकल जांच के लिए भेजते हुए मामले की छानबीन में जुट गई।

    पांच साल बाद नौकायन से फिर गुलजार हुआ सुभाष पार्क

    लोकसभा चुनाव और पर्व-त्योहार बहुत गरम हैं नालंदा डीएम-एसपी

    अब जीपीएस सिस्टम से यूं सुधरेगी पर्यटक शहर राजगीर की सफाई व्यवस्था

    चौथा दिन भी बंद है पूरा बाजार, जानें CM नीतीश के हरनौत का हाल

    होली मनाना पड़ा महंगा, 20 शिक्षकों पर कार्रवाई की अनुशंसा

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें