Friday, February 13, 2026
अन्य

    नगर भ्रमण पर निकली देवी माँ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड के लोदीपुर, जागो बिगहा, बोधि बिगहा और रामघाट के देवीस्थान में आयोजित माँ भगवती सप्त चण्डी पांच कुण्डीय महायज्ञ एवं भागवत कथा के सातवें दिन गुरुवार को एक भव्य और श्रद्धा से ओत-प्रोत आयोजन हुआ। इस दिन देवी माँ को भक्तों के बीच आशीर्वाद देने के लिए नगर भ्रमण पर निकाला गया।

    गुरुवार को दोपहर के समय पूजा मंडप से देवी माँ की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ सवारी पर सवार कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। देवी माँ के स्वागत हेतु आस-पास के गाँवों के श्रद्धालु बेहद उत्साहित दिखे और पूरे मार्ग में श्रद्धा से उनका स्वागत किया।

    देवी माँ लोदीपुर, जागो बिगहा, बोधी बिगहा और रामघाट के प्रमुख रास्तों से होते हुए देर रात तक अपनी यात्रा की और फिर पूजा मंडप में वापस पहुंचीं। इस दौरान रास्ते भर भक्तों ने देवी माँ के चरणों का स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और देवी के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया।

    देवी माँ के नगर भ्रमण के दौरान गांवों में लोग अबीर और गुलाल उड़ाते हुए उनके साथ चल रहे थे। जबकि तीनों गांवों के श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों के दरवाजों पर रंगोली बनाकर देवी माँ का स्वागत किया। पूरी जगह में उल्लास का माहौल था, और हर कोई देवी माँ के दर्शन के लिए आतुर था।

    महायज्ञ के आयोजन में संत शम्भू शरण प्रसाद ने कहा कि देवी माँ की पूजा से मन को शांति मिलती है। वह सभी कष्टों का निवारण करती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं।

    इस भव्य आयोजन में संजय प्रसाद, रामाशीष प्रसाद, राजमणि, दीपक कुमार, राजीव कुमार, बब्लू कुमार, दीपक पांडेय, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, भोनू प्रसाद, बिहारी कुमार, रवि कुमार, गोरख प्रसाद, राजेश कुमार, रेखा कुमारी, नीलू देवी, रिंकू कुमारी, सुनीता देवी, आँचला कुमारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा