Thursday, February 12, 2026
अन्य

    इस्लामपुर मेन रोड के दुकान में लगीं आग, 11 लाख रुपए राख

    इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर बाजार के मलिक सराय मेन रोड स्थित एक दुकान में भयानक आग लग गई। इस अगलगी में 11 लाख रुपए की सामग्री जलकर राख होने सूचना मिल रही है।

    बताया जाता है कि आज अहले सुबह करीब 05:11 बजे इस्लामपुर डायल 112  द्वारा अग्निशमन विभाग को यह सूचना मिली कि मलिक सराय मोहल्ला मेन रोड स्थित जहानाबाद के हुलासगंज रुस्तमपुर निवासी अरुण बिन्द के गोलु इन्टरप्राइजेज नामक दुकान में आग लग गई है।

    आज की सूचना पाकर स्थानीय अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुँचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग की बढ़ती लपटें देख तेल्हाड़ा से अग्निशमन दल बुलाया गया तथा दोनों दल मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

    इस अगलगी में दुकान में रखे सामान मच्छरदानी, बेडशीट, पर्दा, 3 सिलाई मशीन (मोटर वाला) आदि पूरी तरह से जलकर राख हो गए। इस कांड में दुकान मालिक को करीब 11 लाख रूपए का नुकसान हुआ है। अगलगी का कारण बिजली का शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

     

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा