Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    श्रीश्री कृष्ण चरित कथामृतम एवं श्रीश्री वैदिक गोवर्धन यज्ञ कलश शोभायात्रा

    नगरनौसा (नालंदा  दर्पण)। नगरनौसा गांव के काली स्थान पेठियापर में आयोजित श्री श्री कृष्ण चरित कथामृतम एवं श्री श्री वैदिक गो (वर्धन) यज्ञ को लेकर रविवार के दिन कलश शोभायात्रा निकाली गई।

    Kalash procession for Sri Sri Krishna Charit Kathamritam and Sri Sri Vedic Govardhan Yagyaइस बात की जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद ने बताया कि नगरनौसा काली स्थान पेठियापर में श्री श्री कृष्ण चरित कथामृतम एवं श्री श्री वैदिक गो (वर्धन) यज्ञ का आयोजन किया जा रहा।

    इस कार्यक्रम को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा को लेकर फतुहां से गंगाजल लाया गया था। जिसके उपरांत कलश में गंगाजल भरकर काली स्थान से कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो पूरे नगरनौसा बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः काली स्थान पहुंच कलश शोभायात्रा समाप्त हुआ।

    उन्होंने बताया कि नित्य प्रातः चार बजे से वेदपाठ एवं वैदिक हवन यज्ञ एवं नित्य साय पांच बजे से श्री श्री गौ माता पूजन, संगीतमय श्री श्री कृष्ण चरित कथामृतम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=4tcGVjYlHVc[/embedyt]

    बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

    CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

    तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

    प्रखंड प्रमुख ने नगरनौसा मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण

    जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, सगा चाचा गिरफ्तार

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।