Tuesday, February 17, 2026
अन्य

    अब बख्तियारपुर में थमेगी वंदे भारत की रफ्तार, डियावां में रुकेगी हटिया एक्सप्रेस

    हिलसा (नालंदा दर्पण)। बख्तियारपुर जंक्शन पर पटना-कोलकाता वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव अब एक वास्तविकता बन चुका है। नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार द्वारा रेलवे मंत्री को दिए गए ज्ञापन के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

    यह ठहराव न केवल राजगीर, नालंदा और पावापुरी के पर्यटकों के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि नालंदा के निवासियों को कोलकाता जाने और लौटने में भी बड़ी सहूलियत प्रदान करेगा।

    वंदे भारत का बख्तियारपुर में ठहरावः इस फैसले के पीछे सांसद कौशलेंद्र कुमार की मेहनत और रेलवे मंत्रालय की सकारात्मक प्रतिक्रिया है। सांसद ने पहले भी यह मांग उठाई थी कि पटना-कोलकाता वंदे भारत एक्सप्रेस को बख्तियारपुर जंक्शन पर ठहराव दिया जाए। अब इस ठहराव की पुष्टि के साथ, यात्री बिना किसी परेशानी के इस प्रमुख ट्रेन का लाभ उठा सकेंगे।

    श्रमजीवी एक्सप्रेस का पावापुरी रोड स्टेशन पर स्थायी ठहरावः इसके अलावा सांसद की एक और मांग को पूरा करते हुए श्रमजीवी एक्सप्रेस को पावापुरी रोड स्टेशन पर स्थायी ठहराव दिया गया है। पहले इस ट्रेन का ठहराव परीक्षण के तौर पर किया गया था, लेकिन अब यह स्थायी रूप से पावापुरी रोड स्टेशन पर रुकेगी।

    इससे पावापुरी आने वाले पर्यटकों को दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने की सुविधा मिलेगी, और नवादा व नालंदा के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ होगा।

    डियावां हॉल्ट पर हटिया एक्सप्रेस का ठहरावः सांसद कौशलेंद्र कुमार ने डियावां डॉल्ट पर इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव भी मांगा था, जिसे रेलवे मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। अब डियावां डॉल्ट पर यह ट्रेन रुकेगी, जिससे करायपरशुराय प्रखंड क्षेत्र एवं उसके आस-पास के यात्रियों को खास सहूलियत मिलेगी।

    रेलवे सेवाओं में वृद्धिः इस नई व्यवस्था से निश्चित रूप से नालंदा और इसके आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को यात्रा में आराम मिलेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से जहां यात्रा का समय कम होगा, वहीं यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव भी प्राप्त होगा।

    वेशक सांसद कौशलेंद्र कुमार के प्रयासों से यह निर्णय नालंदा के विकास और परिवहन की सुविधाओं में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस ठहराव की घोषणा ने क्षेत्र के निवासियों के चेहरे पर खुशी ला दी है और अब वे अपने सफर को और अधिक सुविधाजनक महसूस करेंगे।

    [web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    1 COMMENT

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!