Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    जयमाला में दुल्हन देख थर-थर कांपने लगा दूल्हा, थाना में खुला चौंकाने वाला राज

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। सिलाव थाना क्षेत्र के भुई गांव में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब जयमाला के मंच पर दूल्हा दुल्हन को देखकर थरथर कांपने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि शादी टूटने की नौबत आ गई और अंततः यह विवाद सिलाव थाने तक पहुंचा। पूछताछ में जो राज खुला, उसने सभी को हैरान कर दिया।

    दरअसल नूरसराय थाना क्षेत्र के झामा बारा गांव के निवासी अनुज पासवान की बारात सिलाव थाना क्षेत्र के भुई गांव पहुंची। अनुज की शादी भुई गांव के पुटुस पासवान की पुत्री प्रियंका कुमारी के साथ तय हुई थी। बारात सज-धज कर पुटुस पासवान के घर पहुंची और जयमाला का कार्यक्रम शुरू होने वाला था। दूल्हा अनुज स्टेज पर दुल्हन का इंतजार कर रहा था। जबकि मेहमान और रिश्तेदार उत्साह में डूबे थे।

    जैसे ही दुल्हन प्रियंका अपनी सहेलियों के साथ जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंची, दूल्हे का व्यवहार अजीब होने लगा। दुल्हन को देखते ही अनुज के हाथ-पैर कांपने लगे और वह असामान्य रूप से घबराने लगा। यह देखकर दुल्हन प्रियंका भड़क गई और उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से बारातियों में खलबली मच गई। कुछ ही पलों में अधिकांश बाराती मौके से फरार हो गए। लेकिन दूल्हे को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और मामला सिलाव थाने पहुंच गया।

    सिलाव थाने में दूल्हे और उसके परिवार से पूछताछ शुरू हुई। दूल्हे के पिता ने पुलिस को बताया कि अनुज को गांजे की लत है। जब उसे गांजा नहीं मिलता तो उसके हाथ-पैर थरथराने लगते हैं। उन्होंने दावा किया कि जयमाला के दौरान दुल्हन को देखकर अनुज की यह हालत खुशी के कारण नहीं, बल्कि गांजे की कमी के कारण हुई। इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया। दुल्हन और उसके परिवार ने इस स्थिति को अस्वीकार्य बताते हुए शादी तोड़ने का फैसला किया।

    शादी टूटने के बाद दुल्हन के परिवार ने तिलक में दिए गए सामान और खर्चे की मांग की। इस मांग को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। सिलाव थानाध्यक्ष मो. इरफान खां को सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दूल्हा और दुल्हन पक्ष को थाने लाया गया, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की गई। हालांकि दुल्हन पक्ष शादी करने को तैयार नहीं हुआ और तिलक के सामान की वापसी पर अड़ा रहा।

    बहरहाल यह घटना न केवल सामाजिक चर्चा का विषय बनी, बल्कि यह भी सवाल उठाती है कि शादी जैसे पवित्र बंधन से पहले दोनों पक्षों को एक,दूसरे के बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए। गांजे की लत जैसी गंभीर समस्या को छिपाने की कोशिश ने न केवल दो परिवारों के बीच विवाद पैदा किया, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी कई सवाल खड़े किए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश जारी है।

    भुई गांव की यह घटना एक बार फिर समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि शादी-विवाह जैसे फैसले जल्दबाजी में नहीं, बल्कि पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ लिए जाने चाहिए। दूल्हे की लत ने न केवल एक शादी को टूटने की कगार पर पहुंचाया, बल्कि कई परिवारों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई। फिलहाल सिलाव थाना पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रही है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा