Saturday, February 14, 2026
अन्य

    नालंदा जिले के इन 12 प्राथमिक स्कूलों का अस्तित्व हुआ समाप्त

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के 12 प्राथमिक स्कूलों का उनके पड़ोस के स्कूलों में संविलियन किया गया है। इनमें सर्वाधिक सात स्कूल बिहारशरीफ प्रखंड से, दो स्कूल सरमेरा प्रखंड से, जबकि एक-एक स्कूल एकंगरसराय प्रखंड, बिन्द प्रखंड तथा चंडी प्रखंड के शामिल है।

    संविलियन के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा इन प्रखंडों में नामांकित छात्र-छात्राओं की सूची संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से मांगी गई है। नामांकित छात्र-छात्राओं में एसएससी तथा एसटी कोटि के छात्र- छात्राओं की संख्या के साथ-साथ पड़ोस में एसटी बसावटों भी जानकारी अलग से उपलब्ध कराने को कहा गया है।

    इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि जिले के 12 भूमिहीन तथा भवनहीन स्कूलों को उनके पड़ोस के स्कूलों में संविलियन किया गया है। यहां नामांकित छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसे ध्यान में रखते हुए प्राथमिक शिक्षा निदेशक के द्वारा इन स्कूलों में पढ़ने वाले एससी-एसटी कोटि के छात्र-छात्राओं की जानकारी 24 घंटे के भीतर उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया है।

    इन प्राथमिक स्कूलों का अस्तित्व हुआ खत्मः उर्दू प्राथमिक स्कूल, मोगल कुँआ, बिहारशरीफ। उर्दू कन्या प्राथमिक स्कूल शेरपुर, बिहारशरीफ। उर्दू कन्या प्राथमिक स्कूल कोहनासराय, बिहारशरीफ। प्राथमिक स्कूल नीमगंज, बिहारशरीफ। नवसृजित प्राथमिक स्कूल देवकली बिगहा, बेलदारी पर, बिहारशरीफ। नवसृजित प्राथमिक स्कूल मठपर, बिंद। प्राथमिक स्कूल सकुनपुरा, एकंगरसराय। नवसृजित प्राथमिक स्कूल मलावा बिगहा, सरमेरा। नवसृजित प्राथमिक स्कूल फतेहपुर डुमरा, सरमेरा। नवसृजित प्राथमिक स्कूल गोपालपुर, चंडी। प्राथमिक स्कूल आलमगंज, बिहारशरीफ। प्राथमिक स्कूल गढ़पर, बिहारशरीफ।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध