Tuesday, February 17, 2026
अन्य

    बेटा के साथ दवा लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत संदा पुल के पास आज सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई। 60 वर्षीय इंदल पासवान की घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। धरहरा गांव निवासी इंदल पासवान अपने बेटे रंजीत पासवान के साथ दवा लेकर घर लौट रहे थे। जब इस वारदात को अंजाम दिया गया।

    घात लगाकर बैठे बदमाशों ने घेराः मृतक के बेटे रंजीत पासवान ने बताया कि वे पिता के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। तभी संदा पुल के पास दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने इंदल पासवान पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

    स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालः घटना के बाद रंजीत और स्थानीय लोग इंदल पासवान को तुरंत सदर अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

    जमीन विवाद के चलते हत्या का आरोपः रंजीत पासवान ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले गांव में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों से बहस हुई थी। इस मामले में अस्थावां थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। रंजीत का कहना है कि बदमाश उसी विवाद की रंजिश में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उन्होंने एक हमलावर की पहचान भी की है।

    पुलिस की कार्रवाई जारीः अस्थावां थानाध्यक्ष लालमुनि ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

    इलाके में दहशत और सुरक्षा पर सवालः इस हत्या ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जाहिर की है। प्रशासन पर भी दबाव है कि वह जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे।

    [web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!