Thursday, February 12, 2026
अन्य

    E-education portal: डीडीसी ने शिक्षा विभाग की लाभुक योजनाओं का लिया जायजा

    नालंदा दर्पण डेस्क। E-education portal: बिहारशरीफ हरदेव भवन सभागार में नालंदा उपविकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की हुई समीक्षा बैठक विभिन्न लाभुक योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया।

    उन्होंने बच्चों की छात्रवृत्ति योजना में तत्परता बरतने का अधिकारियों को निर्देश दिया। इसी प्रकार सेवानिवृत कर्मियों का पेंशन भुगतान में भी तेजी लाने का निर्देश दिया।

    समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त ने शिक्षा विभाग के नए निर्देश के अनुसार विद्यालय निरीक्षक के लिए नए रोस्टर बनाने का भी निर्देश दिया और कहा कि वरीय पदाधिकारियों को अधिक विद्यालय का निरीक्षण करना है, जबकि कनीय अधिकारियों को कम विद्यालयों का निरीक्षण करने का रोस्टर बनाया जाए।

    उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ई-शिक्षा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं से संबंधित सूचनाओं को अपडेट करने में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसी प्रकार से विभागीय निर्देशानुसार 25 जून से सभी सरकारी विद्यालयों में छात्र शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस बनाने की प्रक्रिया को भी शुरू करने के पहले की तैयारी का जायजा लिया गया।

    उन्होंने प्रारंभिक विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत बच्चों को दी जाने वाली मध्यान भोजन की स्थिति का भी जायजा लिया और स्कूलों में मौजूद बुनियादी सुविधाओं भवन, उपस्कर, पेयजल, शौचालय आदि से संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण किया।

    इसी प्रकार माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भवन से लेकर पुस्तकालय तथा प्रयोगशालाओं आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त की। जिन विद्यालयों में इन सुविधाओं का अभाव पाया गया, उसे अविलंब दूर करने का भी निर्देश दिया।

    इस अवसर पर सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजद थे।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा