Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    चंडी के मूर्तियों का गाँव रुखाई में अब शिव-पार्वती प्रकटे

    वर्ष 2015 में भी यहाँ खुदाई हुई थी। जिसमें एक समृद्ध नगरीय व्यवस्था का पता चला था

    चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी प्रखंड के ‘मूर्तियों के गाँव’ रूखाई में एक बार फिर तालाब की खुदाई के दौरान एक प्राचीन मूर्ति निकली है। मूर्ति निकलने की खबर से गाँव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    तालाब से निकली मूर्ति प्रथम दृष्टया शिव-पार्वती की लग रही है। फिलहाल प्रशासन ने मूर्ति को अपने कब्जे में कर लिया है।

    बताया जाता है कि रूखाई में जल जीवन और हरियाली कार्यक्रम के दौरान तालाब खुदाई चल रहा है। गाँव के ठाकुर बाड़ी के पास प्राचीन तालाब की खुदाई चल रही थी।

    इसी खुदाई में काले प्रस्तर की शिव-पार्वती की एक मूर्ति निकली। जिसे पड़ोसी गाँव नवादा की एक महिला लेकर चली गई। जब गाँव वालों को इसकी भनक लगीं तो बड़ी संख्या में लोग खुदाई स्थल पर पहुँच कर मूर्ति खोजने लगे।

    पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस पहुँच कर नवादा से मूर्ति बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। इससे दो महीने पहले भी भगवान बुद्ध की खंडित मूर्ति और प्राचीन दीवारें खुदाई में निकल चुकी है।

    रूखाई के बारे में कहा जाता है कि यह कई सभ्यताओं के अवशेष अपने अंदर समेटे हुए है। फिलहाल मूर्ति निकलने की खबर जंगल में आग की तरह कई गांव में पहुँच गई है। लोग खुदाई स्थल पर कुछ और निकलने की आशा से वहाँ डेरा जमाए हुए हैं।

    ग्रामीणों ने पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक को बंधक बनाया, जानें पूरा मामला

    एकंगरसराय के इस्लामपुर रोड में युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    गाँव के ही युवती से अवैध संबंध के कारण हुई थी यूट्यूबर हराधन की निर्मम हत्या

     पटेल सेना ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई

    दहेज की खातिर नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें