अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

गाँव के ही युवती से अवैध संबंध के कारण हुई थी यूट्यूबर हराधन की निर्मम हत्या

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। विगत 13 अक्टूबर को नालंदा जिला के रहुईं थाना क्षेत्र अंतर्गत सोसंदी गांव में अज्ञात अपराधियों के द्वारा रात अंधेरे घर में घुसकर यूट्यूबर हराधन कुमार की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

नालंदा पुलिस ने इस जघन्य हत्या कांड को लेकर वैज्ञानिक तरीके से टीम का गठन करते हुए मामले की गुत्थी को सुलझा दिया है। पुलिस ने आरोपित रणविजय कुमार कथराही गांव से गिरफ्तार किया गया है।

सदर डीएसपी नरूल हक ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि इस वारदात को प्रेम प्रसंग को लेकर अंजाम दिया गया था। युवक हराधन का गांव के ही किसी युवती से अवैध संबंध चल रहा था।

सदर डीएसपी ने बताया की जिस युवती से हराधन का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी गांव में आरोपित शिक्षक रणविजय कुमार पढ़ाने का काम करता था।

आरोपी को जैसे ही हराधन से युवती की प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई उसी वक्त से शिक्षक के द्वारा युवक को मारने की साजिश रची गई थी।

फिलहाल, पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सना कपड़ा और एक मोबाइल बरामद किया है और बताया है कि इस घटना के पीछे अवैध प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=3age0tAczPw[/embedyt]

 पटेल सेना ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई

दहेज की खातिर नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप

हिलसा के जदयू विधायक के साथ गाली गलौज कर बदमाशों ने तानी पिस्टल

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नर्स के साथ मारपीट के बाद हड़ताल पर गए SNCU कर्मी

नालंदा डीएम ने इसलामपुर मां दुर्गा बड़ी महारानी मंदिर में पूजा अर्चना कर माँगी मन्नतें

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=GHZG5r7TrKQ[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »