गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

रामपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास देशी कट्टा-कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

चंडी (नालंदा दर्पण)।  चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से रामपुर निवासी संजय साव को एक देशी कट्टा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत से जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि चंडी थाना पुलिस कल देर रात छापेमारी में रामपुर गांव जा रहा था। इसी बीच रामपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अधेड़ को टहलते देखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा।

उसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक देशी कट्टा एवं एक कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=3Jc5TCDvpKk[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।