राजगीर (नालंदा दर्पण)। यात्रियों की बढ़ती मांग और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने राजगीर रूट पर चल रही तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला किया है। यह निर्णय क्षेत्रीय यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। इन ट्रेनों का ठहराव, समय और मार्ग पहले की तरह ही रहेगा। लेकिन इनके परिचालन की अवधि को 31 जुलाई 2025 तक बढ़ा दिया गया है।
गाड़ी संख्या 03266/03265 राजगीर-किउल-राजगीर स्पेशलः इस ट्रेन के परिचालन में कुल 70 फेरों की वृद्धि की गई है। अब यह विशेष ट्रेन 31 जुलाई 2025 तक सप्ताह में चार दिन- मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। राजगीर और किउल के बीच चलने वाली यह ट्रेन स्थानीय यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क का साधन है। इस रूट पर आवागमन करने वाले लोगों को इस विस्तार से काफी राहत मिलेगी। खासकर उन लोगों को जो नियमित रूप से इन दोनों शहरों के बीच यात्रा करते हैं।
गाड़ी संख्या 03201/03202 राजगीर-पटना-राजगीर स्पेशलः राजगीर और बिहार की राजधानी पटना को जोड़ने वाली इस ट्रेन के परिचालन में 122 फेरों की वृद्धि की गई है। यह ट्रेन अब 31 जुलाई 2025 तक प्रतिदिन संचालित होगी। पटना और राजगीर के बीच यह ट्रेन न केवल दैनिक यात्रियों के लिए उपयोगी है, बल्कि पर्यटकों और व्यापारियों के लिए भी वरदान साबित होती है। राजगीर और पटना के बीच बेहतर रेल संपर्क से क्षेत्रीय पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
गाड़ी संख्या 03322/03321 राजगीर-कोडरमा-राजगीर स्पेशलः इस ट्रेन के परिचालन में भी 122 फेरों की वृद्धि की गई है और यह अब 31 जुलाई 2025 तक प्रतिदिन चलेगी। राजगीर और कोडरमा के बीच संचालित होने वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के यात्रियों के लिए सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करती है। इस रूट पर नियमित यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह विस्तार एक बड़ी सुविधा लेकर आया है। जिससे उनकी यात्रा और भी आसान और नियमित हो सकेगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चन्द्र के अनुसार इन विशेष ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार का निर्णय यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। इन ट्रेनों के नियमित संचालन से नालंदा, पटना, किउल और कोडरमा जैसे शहरों के बीच आवागमन और सुगम हो सकेगा। यात्रियों से अपील है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन ट्रेनों के समय और ठहराव की जानकारी रेलवे से प्राप्त कर लें।
- राजगीर-किउल-राजगीर सवारी गाड़ी का विस्तार, जानें डिटेल
- राजगीर वन क्षेत्र में 4 विशेष टीम गठित, बनाई 40 किमी लंबी फायरलाइन
- Heritage: सूर्य की कृपा और राजा साम्ब का चमत्कार, बड़गांव सूर्यपीठ की अनोखी कथा
- Ancient legend: दुनिया का बड़ा गुप्त खजाना है राजगीर सोन भंडार, जानें राज़
- राजगीर में देखिए CM नीतीश की गंगा जल उद्वह योजना का हाल !