Thursday, February 12, 2026
अन्य

    बिना भूमि-भवन और बच्चों के कागज चल रहे हैं ये 45 प्राइमरी स्कूल

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में विभिन्न स्तर के लगभग 2450 सरकारी प्राइमरी स्कूल है। इनमें से बड़ी संख्या में प्राइमरी एवं नवसृजित प्राइमरी स्कूलों की स्थिति दयनीय है। यहां 30 प्राइमरी स्कूलों के पास तो अपना भूमि नहीं है, जबकि 45 प्राइमरी स्कूलों के पास 20 बच्चों का भी नामांकन नहीं है। इन सभी स्कूलों में पर्याप्त संख्या में टीचर भी मौजूद हैं। इसे विडंबना ही कहा जायेगा कि विभाग को इसकी भनक तक काफी देर बाद लगती है।

    अस्थावां प्रखंड के प्राइमरी स्कूल, रानी बिगहा, बेन प्रखंड के प्राइमरी स्कूल, प्रदुमन बिगहा, बिहारशरीफ के उर्दू प्राइमरी स्कूल, बारादरी एवं प्राइमरी स्कूल, हाजीपुर, बिंद प्रखंड के धरमपुर व गाजीपुर, चंडी प्रखंड के मुड़ला बिगहा, हासनचक एवं भेड़िया प्राइमरी स्कूलों में बीस बच्चे भी नामांकित नहीं है।

    इसी प्रकार एकंगरसराय प्रखंड के प्राइमरी स्कूल पारीख, दरियाचक, खोजाचक पुरंदरपुर, उर्दू प्राइमरी स्कूल, एकंगरसराय, हरिगंज, सुल्तानपुर पूर्वी, पलनीपर, बदरी, टीका बिगहा, पारथ मठ, पार बिगहा, सदौली फागुनीपर, गरैया बिगहा, चकलोदीपुर, हरनौत प्रखंड के चिंतामन चक, अमौतरा, महवाचक एवं उर्दू प्राइमरी स्कूल, भोजपुर, हिलसा प्रखंड के छकौड़ी बिगहा, चंदू बिगहा एवं लालसे बिगहा, इसलामपुर प्रखंड के गंगटी, माधोपुर, गरैया बिगहा, कतरीसराय प्रखंड के बालचंद बिगहा, नगरनौसा प्रखंड के गोसाईपुर, नूरसराय प्रखंड के मिल्कीपर एवं मोकरामपुर, परवलपुर प्रखंड के प्राइमरी स्कूल, लहसी बिगहा, राजगीर प्रखंड के दिल्लू बिगहा, सरमेरा प्रखंड के फातेपुर डुमरामा तथा आलन्दा सिलाव प्रखंड के नवसृजित प्राइमरी स्कूल, पावाडीह में 20 बच्चे भी नामांकित नहीं हैं। फतेपुर, डुमरामा तथा इसलामपुर के गंगटी, हरनौत के महवाचक स्कूलों में तो एक भी बच्चे का नामांकन तक नहीं है।

    वहीं अस्थावां प्रखंड के प्राइमरी स्कूल हरिजन टोला, शेरपुर, प्राइमरी स्कूल, अमरसिंह बिगहा, बेन प्रखंड के घूरन बिगहा, बिहारशरीफ प्रखंड के देवरिया, पक्की तालाब तथा प्राइमरी स्कूल, पावापुरी, बिंद प्रखंड के प्राइमरी स्कूल, रामपुर बिगहा तथा प्राइमरी स्कूल, मठपर उतरथू, चंडी प्रखंड के इब्राहिमपुर गंगौरा, मनसापुर, कन्हैयागंज गगनपुरा, चंडीडीह तथा प्राइमरी स्कूल, कचलपुर, एकंगरसराय प्रखंड के प्राइमरी स्कूल बेलदरिया बिगहा, हरनौत प्रखंड के धरमपुर तथा बौआ, कतरीसराय प्रखंड के भागन बिगहा, नूरसराय प्रखंड के बालचंद बिगहा, तेजा बिगहा, परवलपुर प्रखंड के तारा बिगहा, रहुई प्रखंड के प्राइमरी स्कूल, हरिपुर, मुर्गियाचक- बाजितपुर, मालीचक, धमौली तथा प्राइमरी स्कूल, जियाचक, सरमेरा प्रखंड के फतेहपुर डुमरी, प्राइमरी स्कूल, नरसिंहपुर तथा बड़ी मलामा, सिलाव प्रखंड के प्राइमरी स्कूल, हल्दीनगर के बच्चे अन्यत्र पढाई करने को विवश हैं। इन स्कूलों के पास जमीन ही नहीं है और इसे कागज पर ही खोल दिया गया है।

    वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी का कहना है कि भूमिहीन स्कूलों के लिये अंचलाधिकारी तथा उच्चाधिकारियों से बात की गयी है। सवाल कम बच्चों के नामांकन से संबंधित है तो इसकी जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से कराकर उचित कार्रवाई की जायेगी।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा