नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

अस्थावां-बिहारशरीफ रेलखंड की सीआरएस जांच पूरी, पटरी पर जल्द दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन 

अस्थावां बिहारशरीफ रेल खंड 1अस्थावां (नालंदा दर्पण)। अस्थावां बिहारशरीफ रेल खंड पर ट्रेन  परिचालन को लेकर आज बुधवार के दिन सीआरएस कमिश्नर ऑफ रेल सेफ्टी के अधिकारियों ने जांच की। जांच सही पाए जाने की हरी झंडी मिलने पर  पैसेंजर  ट्रेनों को चलाने की अनुमति मिल जाएगी।

डिप्टी चीफ इंजीनियर शिव कुमार प्रसाद ने बताया कि बरबीघा में जमीन विवाद के कारण बिहारशरीफ-शेखपुरा रेल लाइन को चालू करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस कारण  फिलहाल अस्थावां तक ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाना है।

नई लाइन बिछाने के बाद बीते तेइस अप्रैल को बीस आरपी  ढोने वाली ट्रेन चलाकर इसका ट्रायल किया गया था। लेकिन  पैसेंजर ट्रेने चलाने के पहले सीआरएस की जांच अति आवश्यक है। उनके द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद ही इस रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेन चलाने के काबिल माना जाएगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।