29.2 C
Bihār Sharīf
Wednesday, September 27, 2023
अन्य

    बेन मस्जिद में अदा की गई बकरीद की नमाज

    बेन (रामावतार)।  इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक त्योहार बकरीद भी है। जिसे ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है। मुसलमानों का यह दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। जो ईद-उल-फितर के करीब 70 दिनों बाद मनाई जाती है।

    बकरीद के मौके पर गुरुवार को बेन प्रखंड क्षेत्र के कोलहुआ, खैरा एवं बेन के मस्जिदों में नमाजियों ने काफी तायदाद में नमाज अदा की और प्रेम पूर्वक एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।

    साथ हीं नमाजियों ने खुदा से देश और प्रांत की खुशहाली व अमन चैन की दुआएँ मांगी।  इस त्योहार में नमाज अदा के बाद बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा है।

    इस मौके पर मो. कलीम, मो. मुनब्बर इकबाल, मो. हसन, मो. अहद, मो. भोलू, मो. यासीन, मो. बन्ने, मो. मो. अली, मो. सहजाद, पूर्व मुखिया मो. जाबेद, मो. सकील, मो. दस्तगीर, मो. इम्तियाज, मो. जुम्मन, मो. रिजबान सहित सैंकड़ो नमाजी उपस्थित थे। वहीं विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी व जवान तत्पर दिखे।