Thursday, February 12, 2026
अन्य

    E Shikshakosh Portal App: ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों की आईडी होगी निरस्त, नहीं मिलेगा वेतन

    नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार शिक्षा विभाग ने ई शिक्षाकोष पोर्टल एप्प (E Shikshakosh Portal App) पर अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों का आईडी निरस्त कर दिया जाएगा। उन्हें शिक्षक श्रेणी से हटा दिया जाएगा। और उनकी उस दिन का वेतन रोक दी जाएगी यानि वेतन देय नहीं होगा।

    बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के आदेशानुकार जमुई जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारियों एवं  सभी प्रखण्ड परियोजना प्रबंधकों ई शिक्षाकोष पोर्टल से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने के संबंध में एक पत्र लिखा है।

    उन्होंने लिखा है कि अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार पटना के पत्रांक- 77/ गोपनीय दिनांक-11.06.2024 द्वारा राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक / शिक्षक की तकनीकी आधारित ई-शिक्षा कोष ई शिक्षाकोष पोर्टल मोबाईल ऐप पर दिनांक- 25.06.2024 से प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज की जा रही है।

    उक्त के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जमुई के पत्रांक- 4292 दिनांक-18. 06.2024, अधोहस्ताक्षरी पत्रांक- 1189 दिनांक 27.06.2024 एवं पत्रांक- 1214 दिनांक 02.07.2024 द्वारा संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गयी है, जिसे अद्ययावधि तक उपलब्ध नहीं कराया जाना मनमानेपन एवं स्वेच्छाचारिता का द्योतक है।

    इसीलिए अंतिम बार स्मारित करते हुए निदेश दिया जाता है कि वैसे शिक्षकों को विद्यालय प्रधान द्वारा चिन्हित् कराते हुए अग्रसारित आवेदन जिस पर विद्यालय का पत्रांक / दिनांक के साथ उनकी आईडी अंकित हो, के साथ अपने प्रखण्ड में समेकित करते हुए दिनांक 20.07.2024 को जिला कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

    ताकि पोर्टल से वैसे शिक्षकों का नाम हटाया जा सके एवं जिन शिक्षकों द्वारा अपना उपस्थिति दर्ज नहीं किया जा रहा है, वैसे शिक्षकों का आईडी निरस्त कर दिया जाएगा। वे शिक्षक की श्रेणी में नहीं रहेंगें एवं उन्हें वेतनादि देय नहीं होगा।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा