Thursday, February 12, 2026
अन्य

    सांप लेकर चंडी रेफरल अस्पताल पहुंचे परिजन, मची भगदड़

    चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी रेफरल अस्पताल में उस समय काफी भगदड़ मच गई, जब शर्पदंश की शिकार युवती के साथ उसके परिजन उस सांप को भी पकड़कर ले पहुंचे, जिस सांप ने बच्ची को डंसा था।

    दरअसल चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव में एक युवती को सांप ने काट लिया। उसके बाद पीड़ित युवती को परिजन आनन-फानन में उसे लेकर चंडी रेफरल अस्पताल पहुंच गए। उसके साथ युवती को जिस सांप ने डंसा था, उस सांप को भी डिब्बा में बंद करके परिजन अस्पताल पहुंच गए।

    फिर क्या था। डिब्बा खोलते ही सांप इधर-उधर भागने लगा। इसे अचानक देख अस्पताल में मौजूद चिकित्सा कर्मी एवं वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इस दौरान पूरे अस्पताल में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया।

    फिर सब कुछ शांत होते ही चिकित्सकों ने पीड़िता को समुचित उचित इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां युवती का इलाज जारी है और खतरे से बाहर बताई जाती है।

    पीड़िता के परिजनों ने सांप को एक डब्बे में बंद करके अस्पताल लाने की बाबत बताया कि उन्होंने ऐसा सिर्फ इसलिए किया कि चिकित्सक देखकर यह पता कर सके कि काटने वाला सांप विषैला है या नहीं। डब्बा खोलते ही सांप बाहर निकालकर भागने लगा। उसे देख अस्पताल में दहशत फैल गई। किसी तरह सांप को सुनसान जगह पर जाकर झाड़ी में छोड़ दिया।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें