Friday, January 23, 2026
अन्य

    डीएम के दैनिक जनता दरबार में 21 आवेदकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज 21 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    बिहारशरीफ के मो. शकील अहमद देशनवी द्वारा रामनवमी शोभायात्रा के समय हुई हिंसात्मक घटना में घायल दो व्यक्तियों के मुआवजा भुगतान नहीं होने के संबंध में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने जिला सामान्य शाखा प्रभारी को त्वरित कार्रवाई का निदेश दिया।Hearing on the problems of 21 applicants in DM Janata Darbar

    नगरनौसा प्रखण्ड की एक दिव्यांग आवेदिका द्वारा बताया गया कि दबंग पड़ोसी द्वारा अवैध कब्जा कर रास्ते को बाधित किया गया है। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निदेश दिया।

    इसलामपुर के दिलचंद कुमार द्वारा उनकी बच्ची के वाहन दुर्घटना में मृत्यु से संबंधित मुआवजा का भुगतान नहीं होने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को नियमानुसार मुआवजे के भुगतान हेतु कार्रवाई का निदेश दिया।

    एक परिवादी द्वारा रहुई में निजाय-गोनावां पथ से लोहरमचक तक पथ निर्माण का कार्य पूरा नहीं होने के बारे में बताया गया। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल बिहार शरीफ को दूरभाष पर इस पथ के बचे हुए भाग का निर्माण कार्य पूरा करने का निदेश दिया।

    कुछ मामलों की सुनवाई लोकशिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनवाई हेतु जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी को निदेश दिया गया।

    अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    Mukesh Bhartiyhttps://nalandadarpan.com/
    वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।