गाँव-जवारनालंदाहिलसा

तालाब किनारे पौधरोपण की पुण्य परंपरा मनरेगा में शामिल

“पौधा जीविका दीदी के नर्सरी से खरीदा गया है। जल जीवन हरियाली के तहत जल संसाधन विभाग के द्वारा लगभग छह बीघा में फैले तालाब का जीणोद्धार किया गया है। तालाब के मेड़ पर मनरेगा द्वारा पौधा रोपण कार्य का शुरुआत किया गया है…

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। गांव के तालाब के मेड़ पर पौधा रोपने की परंपरा को पुण्य का काम माना जाता है। इस परंपरा को अब पर्यावरण सरंक्षण के लिए मनरेगा द्वारा भी निभाया जा रहा है।

गुरुवार के दिन प्रखंड के अरियावां पंचायत अंतर्गत अरियावां गांव स्थित बड़े तालाब के मेड़ पर डीपीओ मनरेगा बिट्टू कुमार सिंह,एग्जीक्यूटिव इंजीनियर डीआरडीए इंद्रदेव प्रसाद,पीओ मनरेगा सैयद आमिर हुसैन ने पौधा रोपण कार्य का शुरुआत किया।The holy tradition of planting trees on the banks of the pond is included in MNREGA 1

इस मौके पर डीपीओ मनरेगा बिट्टू कुमार सिंह ने कहा कि हरा भरा बनाना हम सभी का दायित्व है। पौधा लगाने के साथ- साथ उसे संरक्षित भी रखें। कम से कम एक पौधा का पौधारोपण कर जल जीवन हरियाली अभियान को मूर्त रूप देने में एवं जिले को हरा भरा बनाने में ज़िला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। पूरे जिले में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है।

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर डीआरडीए इंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित बनाने के लिए पौधारोपण जरूरी है। पर्यावरण की खुशहाली के लिए लोग अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करें।

पीओ सैयद आमिर हुसैन ने कहा कि ने कहा कि पर्यावरण पर अगर खतरा उत्पन्न हुआ तो मनुष्य का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। पौधे लगाकर ही मनुष्य का जीवन बचाया जा सकता है।

पीटीए दिनेश प्रसाद ने कहा कि कहा कि पर्यावरण संतुलन में पेड़ पौधों का महत्वपूर्ण स्थान है। प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखकर ही आपदाओं से बच सकते हैं।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »