Friday, February 13, 2026
अन्य

    जानें कब होगी TRE 3.0 की पुनर्परीक्षा, BPSC ने जारी किया आदेश

    नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 3.0 की पुनर्परीक्षा की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार यह परीक्षा 27 जून से 30 जून तक एकल पाली में निर्धारित की गयी है। इस संबंध में सूबे के सभी जिला पदाधिकारियों को आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है।

    बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षा विभाग एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुर्नपरीक्षा (TRE-3.0) वर्ग 1–5, 6–8, 9-10 एवं 11-12 की बाबत पटना, भोजपुर बक्सर, रोहतास, नालन्दा, गया, नवादा, जहानाबाद औरंगाबाद, मुंगेर, लखीसराय, बेगुसराय, खगड़िया, बाँका, भागलपुर सहरसा, कटिहार, पूर्णियाँ, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, सारण, सीवान, गोपालगंज जिला पदाधिकारी को  एक पत्र प्रेषित किया है।

    बीपीएससी ने सभी जिला पदाधिकारियों को विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुर्नपरीक्षा (TRE-3.0) का आयोजन की संशोधित तिथि 27 जून से 30 जून तक एकल पाली में निर्धारित की गयी है। उक्त परीक्षा के आयोजनार्थ परीक्षा की नयी संशोधित तिथि 27.06.2024, 28.06.2024 29.06.2024 एवं 30.06.2024 के अनुसार एकल पाली की परीक्षा के लिए पूर्व में भेजे गये आवासन को संपुष्ट करते हुए दिनांक 6 जून तक आयोग को भेजने का आदेश दिया है, ताकि परीक्षा का आयोजन ससमय किया जा सके।

    साथ ही बीपीएससी ने यह भी निर्देश दिया है कि परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु आयोग के मापदंड के अनुरूप शैक्षणिक संस्थानों का चयन कर परीक्षार्थियों के लिए सुविधापूर्वक बैठने हेतु लगभग 2 वर्गमीटर  परीक्षार्थी का स्थान निर्धारित हो तथा यह भी सुनिश्चित किया जाय कि उक्त तिथि को कोई शिक्षण संबंधी कार्य या अन्य परीक्षाएं आयोजित न हो।

    वहीं यह भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि उक्त शिक्षण संस्थाओं में आधारभूत संरचनाओं जैसे बेंच-डेस्क, दिवाल घड़ी, प्रकाश, पानी, शौचालय इत्यादि की उपलब्धता एवं चाहरदीवारी युक्त एवं परीक्षा केन्द्र पर सुगम आवागमन की सुविधा हो।

    BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

    अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

    देखिए केके पाठक का उल्टा चश्मा, जारी हुआ हैरान करने वाला फरमान, अब क्या करेंगे लाखों छात्र

    भीषण गर्मी से बीपीएससी शिक्षिका और दो छात्र-छात्रा हुए बेहोश

    छात्रों की 50% से कम उपस्थिति पर हेडमास्टर का कटेगा वेतन

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध