नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

इसलामपुर के कोचरा पान शीत भवन में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड के कोचरा पान शीत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Organization of legal awareness camp at Kochra Pan Shit Bhavan Islampur 1पीएलवी आलोक कुमार ने बच्चो और उनके संरक्षण के लिए अनुकूल कानूनी नालसा योजना 2015 विषय पर लोगों को कानूनी जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य है। शिशु संरक्षण अधिकार अधिनियम 2005 बाल अधिकारों के संरक्षण एंव बच्चो के विरुद्ध अपराध अथवा बाल अधिकारों के उलंघन और उनके संबंधित मामलों की न्यायालयों में शीघ्र सुनवाई हेतु राष्ट्रीय आयोग एंव राज्य आयोग की स्थापना करता है।

उन्होंने कहा कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 लड़का लड़की दोनों पर न्यूनतम आयु निर्धारित किए जाने के द्वारा बाल विवाह करने पर अंकुश लगाता है। और बच्चों को निशुल्क एंव अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 जिसके तहत 6 से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे को निशुल्क एंव अनिवार्य शिक्षा प्रदान करता है। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता अनिल प्रसाद आदि मौजूद थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!