अपराधगाँव-जवारनालंदाराजगीरसमस्या

बेन में शराब कारोबार पर नहीं लग रहा रोक, धंधेबाजों के हौसले बुलंद

बेन (नालंदा दर्पण)। एक तरफ पुलिस शराब कारोबारियों व पियक्कड़ों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है तो दूसरी तरफ शराब के धंधे में लिप्त लोग शराब बनाने और बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं।

मामला बेन थाना क्षेत्र के ऑट पंचायत के मांड़ी गांव से जुड़ा है। जहाँ पिछले दिनों बिहार सरकार के मंत्री मांड़ी गांव में ईंट सोलिंग का उद्घाटन करने पहुंचे थे। और शराब पीने और बनाने वाले लोगों के विरुद्ध कारवाई करने की बात कह रहे थे।

इसी बीच कई महिलाएं जो शराब बनाने के धंधे में लिप्त है, कहा कि न बनयबय त मर्द लोग पियेंगे कैसे ? और खायेंगे कहाँ से ?

एक्सपर्ट मीडिया के संवाददाता बगल में खड़े होकर सुन रहे थे। जब धंधेबाजों की बातों को कैमरे में कैद करना चाहा तो बोलना बंद कर दिया।

सूत्रों की मानें तो धंधेबाजों का बड़ा नेटवर्क है। जो पुलिस के आने से पहले हीं सूचित करती है। जो जांच का विषय है।

सूत्रों ने कहा कि शुरू शुरू कुछ हद तक रोक लगी थी। लेकिन फिर से इन दिनों शराब का निर्माण और बिक्री किया जा रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!