अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      उपमुख्य पार्षदों का संघ का हुआ गठन, प्रवीण कुमार सुमन बने संयोजक

      चंडी (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला के सभी 15 नगर निकायों में कमोबेश मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के बीच आपसी सामंजस्य नहीं रहने के कारण विकास कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और इसी विषय पर जिले के उप मुख्य पार्षदों ने बुधवार को चंडी में  बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा किया बैठक की अध्यक्षता चंडी नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन ने की।

      बैठक में उपस्थित लोगों ने जिला स्तर पर संघ के गठन का निर्णय लेते हुए संघ का नामकरण उप मुख्य पार्षद संघ नालंदा किया गया।

      Union of deputy chief councilors was formed Praveen Kumar Suman became the convenerइस मौके पर विभिन्न उप मुख्य पार्षदों ने कहा कि जनता से सीधे चुनाव जीत कर आने के बावजूद अधिकांश नगर निकाय में मुख्य पार्षद मनमाना रवैया अपनाकर अपने हिसाब से कार्य कर रहे हैं। जिसे हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

      इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड का समुचित एवं समान हिस्सेदारी के साथ विकास हो यह हम लोगों की प्राथमिकता होनी चाहिए क्योंकि हम लोग सभी वार्ड के आम जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं। प्रत्येक वार्ड का विकास हो, इसके लिए पार्षद के अनुशंसा को प्राथमिकता मिले इसके लिए भी हम लोग पार्षदों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं।

      बैठक में सर्वसम्मति से जब तक संघ का विधिवत गठन नहीं हो जाता है, तब तक के लिए चंडी के उप मुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन को संघ का संयोजक चुना गया तथा उन्हें जिम्मेवारी दी गई कि संघ की अगली बैठक के लिए समय एवं जगह का निर्धारण लोगों से बातचीत कर करें  और उसी बैठक में संघ का विधिवत गठन भी किया जाना सुनिश्चित करें।

      बैठक में इसके अलावा अन्य  विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में इस्लामपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित उप मुख्य पार्षद तनवीर आलम, रहुई के उप मुख्य पार्षद अनिल पांडे, अस्थावां के उप मुख्य पार्षद अजीत कुमार पासवान, परवलपुर के उप मुख्य पार्षद अक्षय कुमार चंडी के उप मुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन हरनौत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह एवं एकंगरसराय के प्रतिनिधि राजीव प्रसाद सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!