अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      नालंदा में 2 लाख सक्रीय सदस्य बनाएगी तैलिक साहू समाज :रणविजय

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (ऋषिकेश)। विधानसभा चुनाव आते ही सभी राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनें अपनी हिस्सेदारी को लेकर बांग देना शुरू कर देते है। सभी राजीनीतिक हिस्सेदारी के दावे भी करने लगते है।

      आज इसी कड़ी में नालन्दा जिला तैलिक साहू सभा  के बैनर तले कांटापर इलाके में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। जिसमे तैलिक साहू समाज के प्रदेशध्यक्ष रणविजय साहू ने शिरकत की।2 6

      इस मौके पर प्रदेशध्यक्ष ने कहा कि हमलोग पूरे सूबे में तेली समाज के सक्रिय सदस्य बनाने जा रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है। क्योंकि प्रत्येक राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी हिस्सेदारी को लेकर सक्रिय सदस्य बनाता है।

      उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हो, चाहे जनता दल यूनाइटेड हो, चाहे राजद हो। सभी पार्टियां अपना सदस्य सदस्य बनाने का काम करता है, लेकिन तैलिक साहू सभा पहली बार पूरे बिहार में तैलिक साहू सभा का सदस्य सक्रिय सदस्य बनाने का काम प्रत्येक जिला बार कर रही है और दो लाख तक सक्रिय बनाने का हमारा लक्ष्य है।

      श्री साहू ने कहा कि बिहार में चालीस विधानसभा इलाका तेली बहुल्य है खासकर नालंदा जिला में तो तेली बहुल्य इलाका माना जाता है। इसीलिए राजनीतिक हिस्सेदारी दिखाना जरूरी है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!