29.2 C
Bihār Sharīf
Thursday, September 28, 2023
अन्य

    जरुरतमंद परिवारों को यूं मदद कर रहे हैं गौरव राय, पूनम को दी सिलाई मशीन

    नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। आज दनियावाँ में गौरव राय के प्रयास से पूनम देवी को सिलाई मशीन दिया गया। गौरव राय ने बताया कि यह मशीन उनके रिश्तेदार मयूरी वत्स के द्वारा भेजवाया गया है।

    पूनम देवी के पति का निधन हो चुका है। मशीन उपलब्ध हो जाने से पूनम देवी स्वरोज़गार कर अपने बच्चों का भरण पोषण करने में सक्षम होंगी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार और चंदन कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

    श्री राय ने बताया कि यह मशीन उनकी बेटी समान मयूरी वत्स ने उपलब्ध कराया। उनकी पहल पर इस जरुरतमंद महिला के पुत्र हर्ष को सितंबर में स्कूल आने-जाने के लिए एक साइकिल का भी इन्तज़ाम कराया जायेगा, जो सिगरियवाँ उच्च विद्यालय का एक काफ़ी मेधावी छात्र है।

    गौरव राय ने सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार, जो दनियावा में कोचिंग चलाते है, वे हर्ष का मुफ्त मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने शिशुपाल जी को धन्यवाद दिया, जिन्होंने जरुरतमंद इस परिवार से मिलाया।

    गौरव राय ने बताया कि सामाजिक स्तर पर दो ही जाति होती है। आमीर और दूसरी ग़रीब। उनकी पूरी पारदर्शिता के साथ मदद होनी चाहिये। आज तक हम 75 लोगों ने मिल कर 187 साइकिलें, 56 सिलाई मशीनें और 125 सैनिटरी पैड वेण्डिंग मशीनें आदि से  ज़रूरतमंदों की मदद की है। इससे उनके जीवन स्तर में काफी बदलाव आए हैं।