नालंदाबिहार शरीफ

डीएम ने रामचंद्रपुर बस स्टैंड के जीर्णोद्धार का किया निरीक्षण

नालंदा दर्पण डेस्क। आज नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बिहारशरीफ अवस्थित रामचंद्रपुर बस स्टैंड का स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हो रहे जीर्णोद्धार का निरीक्षण किया।

इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा इस बस स्टैंड का स्थल निरीक्षण कर इसके संपूर्ण जीर्णोद्धार हेतु विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया था।

उक्त निदेश के आलोक में इस बस स्टैंड के आधुनिक तर्ज पर जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण हेतु कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण आज स्मार्ट सिटी के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर बिहारशरीफ नगर आयुक्त, स्मार्ट सिटी परियोजना के पदाधिकारीगण, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।