Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    बिहारशरीफ में ज्वेलरी शॉप में बिकती है अंग्रेजी शऱाब, सरगना समेत 4 धंधेबाज धराए

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार थाना की पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बिहारशरीफ नगर के पंडित गली स्थित एक सोने-चांदी की दुकान पर छापेमारी की गयी, जहां से कई शराब की बोतलों के साथ तीन शराब धंधेबाज गिरफ्तार किए गए। उनमें मुख्य सरगना ज्वेलरी दुकान का मलिक भी शामिल है।

    खबरों के मुताबिक बिहार थाना क्षेत्र के पंडित गली स्थित हरि बक्स श्याम सुंदर ज्वेलर्स नामक दुकान है, जहां सोने- चांदी के जेवरात की खरीद बिक्री की जाती है। लेकिन पीछे से अंग्रेजी शराब का बिक्री का धंधा भी जोर-शोर से चल रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को गुप्त रूप से दी गई है।

    सूचना मिलने के बाद बिहार थाने की पुलिस सुबह सुबह दुकान पर पहुंची, जहां से पांच बोतल शराब बरामद की गयी। इस धंधे में शामिल तीन लोग रंजीत कुमार, भोलानाथ वर्मा एवं शत्रुघ्न कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

    बिहार थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह के अनुसार गुप्त सूचना पर पुलिस हरि बक्स श्याम सुंदर ज्वेलर्स की दुकान पर छापेमारी करने पहुंची। जहां शराब धंधे में लगे लोग छापेमारी के क्रम में ही हाथापाई भी की। पुलिस बल की संख्या अधिक होने के कारण बदमाश भागने में सफल रहे, जबकि पुलिस ने शराब धंधेबाज को गिरफ्तार भी कर लिया।

    उन्होंने बताया कि दुकान में छापेमारी करने के बाद दुकान संचालक संत कुमार के घर पर भी पुलिस छापेमारी की गई। जहां से संत कुमार को तीन बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दबोच लिया गया।

    इस प्रकार ज्वेलरी की आड़ शराब के धंधे में शामिल चार लोगों को कुल आठ बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार लोगों की मेडिकल जांच के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया। उसके बाद उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    नालंदा लोकसभा चुनाव को लेकर सभी हेलीपैडों को अलर्ट रखने का आदेश

    बैंककर्मियों ने बिहारशरीफ नगर में ऋण वापसी को लेकर चलाया अनोखा अभियान

    राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग पर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=H4XgbdyJs0Q[/embedyt]

    नालंदा में BSEB की बड़ी कार्रवाई, 36 हाई स्कूल की मान्यता रद्द

    मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध