Thursday, February 12, 2026
अन्य

    यहाँ सरकारी बाबूओं की सांठगांठ से मनरेगा में लूट की खुली छूट, प्रशासन-सरकार मौन

    बेन (नालंदा दर्पण)। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं स्थानीय विधायक सरवन कुमार के गृह प्रखंड  बेन क्षेत्र में मनरेगा की क्रियान्वित योजनाओं में लूट की होड़ मची हुई है। इसमें कार्यक्रम पदाधिकारी, पीटीए, जेई से लेकर पंचायत रोजगार सेवक तक की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता।

    मनरेगा पीओ की अनदेखी कहें या संलिप्तता से मनरेगा कर्मी इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं। यही वजह है कि क्रियान्वित योजनाओं में योजना स्थल पर बोर्ड नहीं लगाया जा रहा है। बोर्ड नहीं लगाने पर प्राक्कलन में आसानी से चोरी की जा सकती है।

    जबकि सरकार का स्पष्ट आदेश है कि किसी भी योजना के कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड जरूर लगाएं। बोर्ड में योजना का नाम, योजना की प्राक्कलित राशि, संवेदक का नाम आदि का जिक्र होता है।

    सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द प्रसाद उर्फ भोली बाबू द्वारा बताया गया कि बेन प्रखंड के एकसारा, मैंजरा, बारा, ऑट, अरावां पंचायतों में मनरेगा के तहत योजनाएं क्रियान्वित हो रही है। जिसमें कार्यस्थल पर योजना का बोर्ड नहीं लगाए जानें से सरकारी राशि की लूट की जा रही है।

    उन्होंने प्रखंड के ग्राम पंचायतों में हो रही पईन खुदाई एवं  अन्य कार्यों में खानापूर्ति कर मनरेगा द्वारा सरकारी राशि की लूटपाट किए जानें का आरोप लगाया है और इसकी चर्चा पंचायत से लेकर प्रखंडों में खूब हो रही है।

    सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत में यह भी लिखा है कि मनरेगा के पीओ, जेई, रोजगार सेवक, मुखिया एवं विचौलियों की मिलीभगत से प्राक्कलन की अनदेखी कर खानापूर्ति कर पईन की खुदाई में सिर्फ़ और सिर्फ ऊपरी भाग छिल दिया जा रहा है और राशि की बंदरबाट कर ली जा रही है।

    उन्होंने यह भी शिकायत में लिखा है कि गलत जाब कार्ड लगाकर एवं कई ऐसे जाब कार्डधारी जो काम नहीं किए उन्हें प्रलोभन देकर उनके खाते पर रुपए भेजकर रुपए की लूट की गई। जबकि पुरुष को 65 एवं महिला को 57 घनफीट मिट्टी काटकर अलंंग पर रखना है।

    इस संबंध में उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला उप विकास आयुक्त, जिलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी से शिकायत कर जांच कराकर हीं राशि भुगतान का आदेश दिया जाए और दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की भी मांग की है। 

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=3XCHd9QZ0fk[/embedyt]

    चंडी नगर पंचायत में हर माह हो रहा 2-3 लाख रुपए का सफाई घोटाला

    मुखिया को नहीं पता कहां है पंचायत की संचिकाएं, रोजगार सेवक कहता है- तू नीच जात है…

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=JhDnEB95JwE[/embedyt]

    नालंदा लोकसभा चुनाव को लेकर सभी हेलीपैडों को अलर्ट रखने का आदेश

    बैंककर्मियों ने बिहारशरीफ नगर में ऋण वापसी को लेकर चलाया अनोखा अभियान

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=nTxQIxOMLBs[/embedyt]

    राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग पर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या

    भाकपा माले की जांच टीम ने गुडू हत्याकांड का लिया जायजा, बताया सुनियोजित शाजिस

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध